पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 29 सितंबर, 2023 तक है। उम्मीदवार 01 अक्तूबर, 2023 तक शुल्क भुगतान कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 111 रिक्तियों को भरना है।
PSSSB Recruitment आवेदन शुल्क
सामान्य और अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। एससी/बीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपये है, जबकि पूर्व सैनिक स्वयं और आश्रित उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये लागू है। विकलांग श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क देना होगा।