पात्रता मानदंड
- स्नातक (इलेक्ट्रिकल): उम्मीदवारों के पास इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.ई./बी.टेक./बी.एससी. (इंजीनियरिंग) होना चाहिए।
- एचआर कार्यकारी: एमबीए (एचआर) / पर्सनल मैनेजमेंट / पर्सनल मैनेजमेंट और औद्योगिक संबंध में स्नातकोत्तर डिप्लोमा या समकक्ष।
- आईटीआई इलेक्ट्रीशियन: उम्मीदवारों के पास इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में आईटीआई होना चाहिए।
- डिप्लोमा (इलेक्ट्रिकल): उम्मीदवारों के पास इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए।
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। इसके अवाला, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को इस पद के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शॉर्टलिस्टिंग मानदंड के लिए, उच्चतम योग्यता विषय में प्राप्त अंकों को माना जाएगा। उम्मीदवारों को फिर 1:5 के अनुपात में दस्तावेज सत्यापन दौर के लिए बुलाया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को मेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा।