फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi HC PA Exam: दिल्ली उच्च न्यायालय में पीए चरण-3 के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी, सितंबर में होगा एग्जाम

Wed, 21 Aug 2024 11:30 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Delhi High Court PA Stage III Schedule: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने दिल्ली उच्च न्यायालय में पर्सनल असिस्टेंट स्टेज III मुख्य (वर्णनात्मक) परीक्षा के लिए परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदनार एग्जाम शेड्यूल नीचे देख सकते हैं। 
विज्ञापन
Delhi High Court PA Stage III Schedule - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Delhi High Court PA Stage III Schedule: दिल्ली उच्च न्यायालय ने पर्सनल असिस्टेंट स्टेज III मुख्य (वर्णनात्मक) परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट-   delhihighcourt.nic.in. के माध्यम से परीक्षा शेड्यूल देख सकते हैं। 

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान का उद्देश्य दिल्ली उच्च न्यायालय में वरिष्ठ निजी सहायक के कुल 60 पदों को भरना है। अधिसूचना के अनुसार, स्टेज III परीक्षा 14 सितंबर को नोएडा, गौतमबुद्धनगर, उत्तर प्रदेश में आयोजित की जाएगी। दिल्ली उच्च न्यायालय में निजी सहायक के पद के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की स्टेज-III मुख्य (वर्णनात्मक) परीक्षा आयोजित की जाती है।

कब आएगा एडमिट कार्ड?
एनटीए द्वारा जारी किए गए नोटिस के अनुसार, स्टेज- III मुख्य (वर्णनात्मक) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट- delhihighcourt.nic.in पर परीक्षा से 4 से 5 दिन पहले जारी किए जाएंगे । परीक्षा के लिए कुल 98 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
विज्ञापन

 

चयन प्रक्रिया
योग्य अभ्यर्थियों को अंग्रेजी टाइपिंग परीक्षा, अंग्रेजी शॉर्टहैंड परीक्षा, मुख्य (वर्णनात्मक) परीक्षा और साक्षात्कार देना होगा।


एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड?
एडमिट कार्ड जारी होने पर उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:  

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- delhihighcourt.nic.in या recruitment.nta.nic.in पर जाएं
  • इसके बाद दिल्ली उच्च न्यायालय पर्सनल असिस्टेंट स्टेज III परीक्षा एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • इसके बाद एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट ले लें।


किसी भी स्पष्टीकरण के मामले में उम्मीदवार dhc.pa@nta.ac.in पर लिख सकते हैं या हेल्प डेस्क नम्बर 011-40759000/011-69227700 पर कॉल कर सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें