फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OSSC Recruitment 2023: सांख्यिकी सहायक पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए मौका

Fri, 24 Nov 2023 04:51 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

OSSC Recruitment 2023: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग ने सांख्यिकी सहायक पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
jobs - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

OSSC Statistics Assistant Recruitment: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से 234 पदों पर सांख्यिकी सहायकों की भर्ती लिए पंजीकरण शुरू हो चुका है। नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण करने की आखिरी तारीख 21 दिसंबर 2023 तक है, जबकि आवेदन पत्र 24 दिसंबर 2023 तक जमा किया जा सकता है। 

विज्ञापन

आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन को 24 नवंबर से 27 दिसंबर तक संपादित कर सकेंगे।

ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग का यह भर्ती अभियान सांख्यिकी सहायक के 234 पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। प्रारंभिक परीक्षा की संभावित तारीख, समय और प्रवेश पत्र के बारे में जानकारी सही समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पपर नजर बनाकर रखनी होगी।

OSSC Recruitment आयु सीमा

सांख्यिकी सहायक के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

विज्ञापन

OSSC Recruitment शैक्षणिक योग्यता

आवेदकों को किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज से सांख्यिकी या गणित में डिग्री के साथ स्नातक होना चाहिए। उम्मीदवारों के लिए कंप्यूटर एप्लीकेशन का ज्ञान आवश्यक है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें