फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICMR-NIN Recruitment: एनआईएन में जूनियर मेडिकल ऑफिसर सहित कई पदों पर भर्ती, वॉक इन इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

Fri, 24 Nov 2023 03:10 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

ICMR NIN Recruitment 2023: आईसीएमआर एनआईएन में कई पदों पर भर्ती होनी है। उम्मीदवारों का चयन वॉक इन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
 
विज्ञापन
ICMR recruitment
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ICMR NIN Vacancies 2023: आईसीएमआर-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन (एनआईएन) में जूनियर मेडिकल ऑफिसर, सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट, एसआरएफ (फूड एंड न्यूट्रिशन), एसआरएफ (एंथ्रोपोलॉजी / सोशियोलॉजी / सोशल वर्क), प्रोजेक्ट असिस्टेंट (फ्लेबोटोमिस्ट) और फील्ड वर्कर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार वॉक-इन इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं, जो 28 से 30 नवंबर 2023 और 05 से 07 दिसंबर 2023 के लिए निर्धारित हैं। इंटरव्यू सुबह साढ़े नौ बजे से 11:30 बजे तक निर्धारित है।

विज्ञापन

 

NIN Recruitment 2023 रिक्तियों की संख्या

आईसीएमआर एनआईएन में कुल 312 रिक्तियों को भरा जाना है। रिक्तियों की संख्या आप नीचे देख सकते हैं-

  • जूनियर चिकित्सा अधिकारी - 24 पद

  • वरिष्ठ तकनीकी सहायक - 48 पद

  • एसआरएफ (खाद्य एवं पोषण) - 72 पद

  • एसआरएफ (मानवविज्ञान/समाजशास्त्र/सामाजिक कार्य) - 24 पद

  • प्रोजेक्ट असिस्टेंट (फ्लेबोटोमिस्ट) - 48 पद

  • फील्ड वर्कर - 96 पद

विज्ञापन

ICMR NIN शैक्षणिक योग्यता

आईसीएमआर एनआईएन भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास 12वीं पास/एमबीबीएस/आयुष/बीडीएस डिग्री/ग्रेजुएट/मास्टर (एमएससी/एमपीएच)/पोस्ट ग्रेजुएशन (एमएससी/एमए) जैसी योग्यताएं होनी चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आधिकारिक अधिसूचना को पढ़कर ही आवेदन करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें