OSSC CGL Recruitment 2023: महत्वपूर्ण तिथियां
पंजीकरण प्रक्रिया 11 नवंबर, 2023 को बंद हो जाएगी और ऑनलाइन आवेदन पत्र 14 नवंबर, 2023 तक जमा किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन पत्र को संपादित करने की अंतिम तिथि 17 नवंबर, 2023 तक है। यह भर्ती अभियान संगठन में कुल 495 पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।
OSSC CGL Recruitment 2023: पात्रता मानदंड
परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए और कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए। आयु 21 से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए।