उत्तर पश्चिम रेलवे भर्ती सेल, जयपुर की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 54 खेल कर्मियों की रिक्तियों को भरना है। 01 जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरा कर चुके उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र होंगे, जबकि अधिकतम 25 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे।
आवेदन शुल्क
सामान्य और अनारक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों से 500 रुपये शुल्क लिया जाएगा, जिसमें से 400 रुपये वापस कर दिए जाएंगे, यदि उम्मीदवार ट्रायल परीक्षण में उपस्थित होता है। एससी/एसटी/महिला अल्पसंख्यक और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणियों के उम्मीदवारों को 250 रुपये का भुगतान करना होगा, यदि उम्मीदवार ट्रायल के लिए उपस्थित होते हैं तो उन्हें पूरा शुल्क वापस कर दिया जाएगा।