फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NHM Recruitment 2021: इस राज्य में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के 2700 पदों पर हो रही है भर्ती, जल्दी करें आवेदन

Tue, 09 Nov 2021 08:30 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

NHM Recruitment 2021: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) छत्तीसगढ़ द्वारा जारी कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास बीएससी नर्सिंग या पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई का सर्टिफिकेट होना चाहिए।
विज्ञापन
NHM Recruitmen 2021 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) छत्तीसगढ़ ने कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो भी योग्यय और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह एनएचएम छत्तीसगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट cghealth.nic.in है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 नवंबर शाम 5 बजे तक है। 

विज्ञापन


शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) छत्तीसगढ़ द्वारा जारी कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास बीएससी नर्सिंग या पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई का सर्टिफिकेट होना चाहिए। उम्मीदवारों की आयु सीमा की बात करें, तो यह न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि, छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट प्रदान की गई है। उम्मीदवारों के आयु की गनणा के लिए 1 जनवरी 2021 को आधार माना जाएगा। इसके अलावा दिव्यांगों और पूर्व सैनिकों को भी नियमानुसार आरक्षण का लाभ मिलेगा। 

पदों की संख्या
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) छत्तीसगढ़ में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) के रिक्त पदों की कुल संख्या 2700 हैं। इस भर्ती के तहत  चयनित उम्मीदवारों को राज्य के अलग-अलग जिलों जैसे रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा के स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों में नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती में रायपुर के लिए पदों की संख्या 500, बिलासपुर के लिए पदों की संख्या 700, दुर्ग के लिए पदों की संख्या 480, बस्तर के लिए पदों की संख्या 500 और सरगुजा के लिए 520 पद हैं। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरने के समय आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। सामान्य वर्ग (पुरुष) के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये है। अन्य पिछड़ा वर्ग (पुरुष) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये आवेदन शुल्क और महिला, दिव्यांग, एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये आवेदन शुल्क का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन


चयन प्रक्रिया
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) छत्तीसगढ़ में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीश्क्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 15 हजार रुपये वेतन मिलेगे। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) छत्तीसगढ़  भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान निर्देशों का पालन कर के आवेदन कर सकते हैं।

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cghealth.nic.in पर जाएं। 
2. होम पेज पर दिख रहे Results & Recruitment के सेक्शन में जाएं। 
3. आपके सामने एक नया पेज आ जाएगा, इसमें आप संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
4. पंजीयन प्रक्रिया को सभी जरूरी जानकारी भर कर पूरा करें और आवेदन पत्र को भरें।
5. आवेदन पत्र को ध्यानपूर्वक भरने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
6. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट निकलवा लें। 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें