फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP SI Exam 2021: यूपी पुलिस एसआई भर्ती की लिखित परीक्षा कार्यक्रम में हुआ ये बड़ा उलटफेर, यहां पढ़ें भर्ती बोर्ड द्वारा जारी की गई आधिकारिक जानकारी

सार

उत्तर प्रदेश पुलिस में SI के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 12 नवंबर से शुरू हो रही है। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से 1 अप्रैल से 15 जून के बीच आवेदन मांगे गए थे।
 
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में सब इंस्पेक्टर (SI), प्लाटून कमांडर पीएसी और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के कुल 9,534 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 12 नवंबर से शुरू होनी है, जो 2 दिसंबर 2021 तक कई चरणों में सम्पन्न  होंगी।  लेकिन अब भर्ती बोर्ड ने पूर्व में निर्धारित किए गए परीक्षा कार्यक्रम में बड़ा बदलाव कर दिया है। यूपीपीआरपीबी ने इस बात की आधिकारिक जानकारी अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर साझा कर दी है। जानकारी के मुताबिक, यह परीक्षा करीब 20 दिनों तक चलने वाली यह परीक्षा 3 फेज में आयोजित की जा रही है और यह 12 नवंबर से शुरू होकर 2 दिसम्बर तक चलेगी। गौरतलब है कि राज्य में SI के 9534 पदों पर भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने 1 अप्रैल से 15 जून के बीच आवेदन मांगे थे। इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों का प्रोविजन एडमिट कार्ड परीक्षा से 10 दिन पहले और मूल एडमिट कार्ड 3 दिन पहले जारी किया जा रहा है। अगर आपने भी इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, तो आप UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके अपना एडमिट कार्ड देख सकते हैं। वहीं, बाकी बचे दिनों में इस परीक्षा के कम्पलीट रिवीजन के लिए आप सफलता के FREE UP Police SI Course- Join Now  की सहायता ले सकते हैं।

क्या किया गया है परीक्षा कार्यक्रम में परिवर्तन 

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर साझा की गईं ऑफिशियल नोटिसों के मुताबिक, दूसरे चरण की परीक्षा पहले 19 नवंबर से लेकर 25 नवंबर 2021 तक आयोजित की जाने वाली थी, जो की बदले हुए परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक अब दूसरे फेज की परीक्षा 20 नवंबर से 25 नवंबर 2021 तक आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा अन्य सभी जानकारी पूर्व की भांति ही सुरक्षित रखी गई हैं।   

इन तारीखों को होगी परीक्षा :

SI भर्ती के लिए पहले फेज की परीक्षा 12 नवंबर से 17 नवंबर 2021 के बीच आयोजित की जाएगी। जबकि, दूसरे फेज की परीक्षा 20 नवंबर से 25 नवंबर 2021 के बीच और तीसरे फेज की परीक्षा 27 नवंबर से 2 दिसंबर, 2021 के बीच होगी। इसके अलावा, अगर किसी शिफ्ट की या किसी तारीख को कोई परीक्षा कैंसिल हो जाती है तो उसका आयोजन 3 दिसंबर 2021 को किया जाएगा। अभ्यर्थियों का प्रोविजन एडमिट कार्ड परीक्षा से 10 दिन पहले और मूल एडमिट कार्ड 3 दिन पहले उपलब्ध कराया जाएगा।

यहाँ से करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी : 

अगर आप SSC GD, UP SI, NDA & NA, UP लेखपाल या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की एवं बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही डेली करेंट अफेयर्स और वीकली, मंथली करेंट अफेयर्स का भी बिल्कुल फ्री में लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें