फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरी से जुड़ी दो जरूरी खबर, जरूर पढ़िए

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएल) 2014 का परिणाम घोषित करने के साथ साक्षात्कार में शामिल होने वालों की सूची जारी कर दी है। साक्षात्कार जून में कराए जाने की संभावना है।
विज्ञापन


सीजीएल 2014 का आयोजन 11 एवं 12 अप्रैल 2015 को हुआ था। आयोग ने साक्षात्कार में शामिल होने के लिए टीयर-वन एवं टीयर-टू के अंकों के आधार पर सूची जारी की है।

स्टैटिकल इनवेस्टिगेटर को छोड़कर साक्षात्कार में शामिल होने के लिए 12246 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है जबकि स्टैटिकल इनवेस्टिगेटर के लिए कुल 1023 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। इसके साथ बिना साक्षात्कार वाले पदों के लिए सफल होने वालों में 30217 अभ्यर्थी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाली पदों का अधियाचन तत्काल भेजने का निर्देश

उत्तर प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव माध्यमिक जितेंद्र कुमार ने प्रदेश के सभी संयुक्त शिक्षा निदेशकों एवं उप शिक्षा निदेशक तथा जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिया है कि उनके जिले में खाली शिक्षकों के पदों का अधियाचन उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड को भेज दें।

प्रमुख सचिव ने यह कठोर कदम चयन बोर्ड अध्यक्ष की ओर से बुलाई बैठक में संयुक्त शिक्षा निदेशकों के अनुपस्थित रहने के बाद उठाई है। उन्होंने 30 जून 2015 तक खाली होने वाले पदों की जानकारी सप्ताह भर के भीतर चयन बोर्ड को भेजने को कहा है। चयन बोर्ड की ओर से संयुक्त शिक्षा निदेशकों की बैठक 21 मई को बुलाई गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें