संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली नेशनल डिफेंस अकादमी (NDA) परीक्षा में शामिल होने के लिए महिला अभ्यर्थियों के पास 8 अक्टूबर तक आवेदन करने का मौका है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में अभी तक सिर्फ पुरुषों के ही शामिल होने की अनुमति थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इस परीक्षा में महिला अभ्यर्थियों के शामिल होने के लिए भी प्रवेश द्वार खोल दिये गए हैं। UPSC ने महिला अभ्यर्थियों के इस परीक्षा में शामिल होने से संबंधित नोटिस 24 सितंबर को जारी किया था और उसी दिन से इनके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस परीक्षा के लिए सबसे पहले 9 जून को नोटिफिकेशन जारी किया गया था और पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 से 29 जून तक चली थी। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो इसकी बेहतर तैयारी के लिए आप FREE NDA E-Books & Courses की सहायता ले सकते हैं।
कुल कितने सीटों के लिए होनी है परीक्षा :
क्या महिला अभ्यर्थियों के लिए सीटों की संख्या में की जाएगी वृद्धि :
400 पदों के लिए होने वाली इस परीक्षा में शामिल होने के लिए औसतन 4 लाख अभ्यर्थी आवेदन करते हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों के मन मे यह सवाल उठना लाजमी है कि क्या महिला अभ्यर्थियों के लिए इसमें और अतिरिक्त पद जोड़े जाएंगे या उतने ही पदों के लिए परीक्षा होगी। UPSC ने महिला अभ्यर्थियों के लिए जारी किए गए नोटिस में इस बात का उल्लेख किया है कि उनके लिए आरक्षित सीटों की संख्या की जानकारी भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय से प्राप्त होने के बाद जारी की जाएगी। इसलिए पदों की संख्या में वृद्धि होगी या नही, इसकी जानकारी बाद में दी जाएगी। अभ्यर्थियों को इससे संबंधित सूचनाओं के लिए UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
कब होनी है NDA & NA (II) 2021 की परीक्षा :
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त NDA & NA, यूपी लेखपाल, SSC GD, यूपी SI, समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। इन कोर्सेस से आप सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, करेंट अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।