यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की ओर से वर्ष में दो बार आयोजित की जाने वाली नेशनल डिफेंस एकेडमी व नवल एकेडमी (NDA/NA) भर्ती के जरिए देश के युवा भारतीय सेनाओं की जल, थल व वायुसेना में अधिकारी बनते हैं। इसके लिए उन्हें एनडीए एग्जाम व इंटरव्यू प्रक्रिया से होकर गुजरना पड़ता है। साल में दो बार आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा को 2022 में एक बार आयोजित किया जा चुका है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया पूरी कराकर जल्द ही फॉर्म भरने वाले कैंडिडेट्स को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। NDA & NA-I 2022 की परीक्षा तारीखों का एलान भी हो चुका है। अभी तक निर्धारित तिथियों के अनुसार यह परीक्षा 10 अप्रैल 2022 को कराई जानी है। इन उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड मार्च महीने में जारी किए जा सकते हैं। इस परीक्षा की घर बैठे पक्की तैयारी के लिए अभ्यर्थी सफलता डॉट कॉम के
NDA Online Coaching Classes- Join Now को सबस्क्राइब कर सकते हैं। इसके अलावा एनडीए उम्मीदवारों को परीक्षा में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्नों की शृंखला का अभ्यास व एसएसबी की सेना के पूर्व अधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन में तैयारी करने का अवसर दिया जाएगा।
क्या होगा एग्जाम पैटर्न
NDA की लिखित परीक्षा कुल 900 अंको की होगी और इनमें 300 अंक मैथ्स के तथा 600 अंक जनरल एबिलिटी टेस्ट के होंगे। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी और प्रत्येक गलत उतर के लिए उस प्रश्न के कुल अंको का 0.33प्रतिशत अंक काटा जाएगा। मैथ्स और जनरल एबिलिटी टेस्ट का पेपर अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा। मैथ्स के पेपर को हल करने के लिए अभ्यर्थियों को ढाई घंटे का और जनरल एबिलिटी टेस्ट के पेपर को हल करने के लिए भी ढाई घंटे का समय मिलेगा। अभ्यर्थी एग्जाम पैटर्न तथा सिलेबस की पूरी जानकारी नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
NDA सैलरी
NDA सिलेबस
NDA एलिजिबिलिटी
NDA मॉक टेस्ट: एटेम्पट करें
लिखित परीक्षा व इंटरव्यू में का कितना रहता है कटऑफ
|
वर्ष
|
लिखित परीक्षा 900 पूर्णांक
|
परीक्षा + एसएसबी मार्क्स पूर्णांक 1800
|
|
NDA & NA (I) 2020
|
355
|
723
|
|
NDA & NA (II) 2020
|
355
|
719
|
|
NDA & NA (I) 2019
|
342
|
704
|
|
NDA & NA (II) 2019
|
346
|
709
|
|
NDA & NA (I) 2018
|
338
|
705
|
|
NDA & NA (II) 2018
|
325
|
688
|
|
NDA & NA (I) 2017
|
342
|
708
|
|
NDA & NA (II) 2017
|
258
|
624
|
भारतीय सेना ने इन्फैंट्री रेजिमेंट के लिए निकाली भर्ती