फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPSC State Service Mains Exam: एमपीएससी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम जारी, ऐसे करें आवेदन

Mon, 06 Nov 2023 05:32 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

MPSC 2023: एमपीएससी ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2023 के लिए पंजीकरण करने की तिथि घोषित कर दी है। प्रारंभिक परीक्षा पास कर चुके उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में बैठ सकेंगे।
विज्ञापन
MPSC - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MPSC State Service Mains Exam: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) 07 नवंबर 2023 से राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2023 के लिए पंजीकरण शुरू करेगा। मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए क्वालीफाई कर चुके उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 नवंबर 2023 तक है।

विज्ञापन

MPSC आयुसीमा

एमपीएससी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2023 के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 19 वर्ष और अधिकतम आयु 38 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु में छूट नियमानुसार लागू है।

State Service Main Exam आवेदन शुल्क

ओपन कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क 544 रुपये है, जबकि आरक्षित श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 344 रुपये है। उम्मीदवार ध्यान रखें कि शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जाना है।

विज्ञापन

एमपीएससी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2023 20, 21, और 23 जनवरी 2024 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कुल 303 पदों के लिए आयोजित की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें