एयर इंडिया ने केबिन क्रू के रिक्त पदों को भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन पत्र मंगाए हैं। विज्ञापित पदों की कुल संख्या 83 है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए योग्यता के तहत आवेदकों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
जिन आवेदकों के पास होटल मैनेजमेंट में डिग्री या डिप्लोमा हैं उन्हें चयन में प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम 27 वर्ष होना आवश्यक है।
केबिन क्रू के पदों पर केवल अविवाहित उम्मीदवार ही आवेदन के योग्य होंगे। विज्ञापित पदों पर आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।