फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JKSSB Constable: कांस्टेबल के 4000 से अधिक पदों पर भर्ती; आज शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया; पढ़ें पूरा विवरण

Thu, 08 Aug 2024 05:16 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

JKSSB Constable Bharti: जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने कांस्टेबल के पदों पर भर्ती अधिसूचित की है। इस भर्ती अभियान के तहत जम्मू और कश्मीर पुलिस, गृह विभाग में कांस्टेबल की 4002 रिक्तियां भरी जाएंगी। विस्तृत विवरण नीचे उपलब्ध है।
विज्ञापन
जेकेएसएसबी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JKSSB Constable Recruitment 2024: जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ( JKSSB) जल्द ही 2024 के विज्ञापन संख्या 01 के तहत जम्मू और कश्मीर पुलिस, गृह विभाग में कांस्टेबल पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in. पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


जेकेएसएसबी कांस्टेबल भर्ती के लिए उम्मीदवार 7 सितंबर शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले, आवेदन विंडो 30 जुलाई, 2024 को खुलने वाली थी, लेकिन इसे 8 जुलाई तक आगे बढ़ा दिया है। पंजीकरण प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है।

भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 4002 रिक्तियों को भरना है। आवेदकों की आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और 1 जनवरी, 2024 तक उनकी आयु 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। सेवारत पुलिस कर्मियों और एसपीओ तथा स्वयंसेवी होम गार्ड (वीएचजी) के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।

विज्ञापन

आवेदन शुल्क

एससी, एसटी-1, एसटी-2 और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवेदकों को 600 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि अन्य सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 700 रुपये का शुल्क लागू है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा और किसी भी रूप में रिफंड या एडजस्ट नहीं किया जाएगा।

योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, पीएसटी और पीईटी में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि पंजीकरण करने से पहले एक बार आधिकारिक अधिसूचना अवश्य पढ़ें।
विज्ञापन

जेकेएसएसबी कांस्टेबल पदों 2024 के लिए आवेदन करने के चरण

  • आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर कांस्टेबल रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।
  • फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें