फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JKPSC: 24 अक्तूबर को होगी संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा, 30 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने किया आवेदन

Sun, 03 Oct 2021 02:16 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग, (JKPSC) ने 30 सितंबर को आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर जानकारी दी है कि प्रारंभिक परीक्षा 24 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो सत्रों में (सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक) होगी।
विज्ञापन
जम्मू और कश्मीर संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू और कश्मीर संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 24 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी। जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग, जेकेपीएससी ने 30 सितंबर को आधिकारिक अधिसूचना जारी कर इस बात की जानकारी दी है। यह परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहला सत्र सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दूसरा सत्र, दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक होगी। 

विज्ञापन

जेकेपीएससी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 12 अक्तूबर को जारी किए जाएंगे। यदि किसी अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो वे ऑनलाइन आवेदन पत्र और ऑनलाइन शुल्क भरने के वैध प्रमाण के साथ 20 अक्टूबर को या उससे पहले आयोग के समक्ष जा सकते हैं। अभ्यर्थी ध्यान दें कि 20 अक्टूबर के बाद किसी भी दावे पर विचार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

परीक्षा से दो घंटे पहले करना होगा रिपोर्ट
आयोग ने जानकारी दी है कि परीक्षा में चार स्तरीय सुरक्षा या तलाशी के कारण सभी उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले रिपोर्ट करना होगा; पहले सत्र के लिए सुबह 8 बजे तक और दूसरे सत्र के लिए दोपहर 1 बजे तक।  आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, परीक्षा के लिए कुल 30,565 आवेदन पंजीकृत किए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने स्नातक परिणाम की गलत तारीख का उल्लेख किया है और अन्य जिन्होंने अपना अधिवास प्रमाण पत्र अपलोड नहीं किया है, उन्हें 5 अक्तूबर, शाम 5 बजे या उससे पहले दस्तावेज जमा करने होंगे। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें