आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यताएं
पोस्टल असिस्टेंट/ सॉर्टिंग असिस्टेंट तथा पोस्टमैन पद के लिए 12वीं पास और मल्टीटास्किंग पोस्ट के लिए 10वीं पास करने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। वही, उम्र सीमा की बात की जाए तो पोस्टल असिस्टेंट/ सॉर्टिंग असिस्टेंट तथा पोस्टमैन के पदों पर आवेदनः करने के लिए अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 27 साल तथा MTS के पदों पर आवेदन करने के लिए 18 से 25 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को नियमानुसार उम्र सीमा में छूट भी मिलेगी। स्पोर्ट्स कोटे के तहत होने वाली इस भर्ती के लिए अन्य योग्यताओं की जानकारी अभ्यर्थी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद देख सकते हैं।
मिलेगी शानदार सैलरी
इस भर्ती में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को शानदार सैलरी मिलेगी। पोस्टल असिस्टेंट/ सॉर्टिंग असिस्टेंट के पद पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को पे लेवल 4 के अंतर्गत 25,500 से 81,100 रुपए तक कि सैलेरी, पोस्टमैन के पद पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को पे लेवल 3 के अंतर्गत 21,700 दे 69,100 रुपये तक कि सैलरी तथा मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को पे लेवल 1 के अंतर्गत 18,000 से 56,900 रुपये तक कि सैलरी मिलेगी।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप यूपी लेखपाल, यूपी SI, SSC GD या अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए चलाए जा रहे इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ फ्री-मॉक टेस्ट, करेंट अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से
सफलता एप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं।