फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISRO Recruitment 2024: इसरो में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, दो लाख से अधिक तक वेतन! 103 पदों पर होनी है भर्ती

Mon, 30 Sep 2024 06:08 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

ISRO Recruitment 2024: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन में 100 से अधिक पदों पर भर्ती निकली है। इसमें मेडिकल ऑफिसर, तकनीकी सहायक, वैज्ञानिक सहायक सहित विभिन्न पद शामिल हैं। चयनित होने पर दो लाख से अधिक वेतन मिलेगा। 
 
विज्ञापन
इसरो, ISRO - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ISRO Recruitment 2024: भारत की प्रमुख अंतरिक्ष एजेंसी के साथ काम करने के इच्छुक लोगों के पास अपने सपने को साकार करने का शानदार मौका है! दरअसल, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में 103 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती अभियान के तहत मेडिकल ऑफिसर-एसडी, साइंटिस्ट/इंजीनियर-एससी, तकनीकी सहायक, वैज्ञानिक सहायक सहित विभिन्न पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

विज्ञापन


इच्छुक अभ्यर्थी इसरो की आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in. पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही, भर्ती से जुड़ा विवरण भी जान सकते हैं। आवेदन पत्र भरकर जमा करने की अंतिम तिथि 9 अक्तूबर, 2024 निर्धारित है।

ISRO Vacancy 2024: रिक्ति विवरण

पदों की पूरी सूची में मेडिकल ऑफिसर-एसडी, मेडिकल ऑफिसर-एससी, वैज्ञानिक इंजीनियर-एससी, तकनीकी सहायक, वैज्ञानिक सहायक, तकनीशियन-बी, ड्राफ्ट्समैन-बी और सहायक (राजभाषा) शामिल हैं।

आयु मानदंड

  • चिकित्सा अधिकारी (एस.डी.): 18 से 35 वर्ष
  • चिकित्सा अधिकारी (एससी): 18 से 35 वर्ष
  • वैज्ञानिक इंजीनियर (एससी): 18 से 30 वर्ष
  • तकनीकी सहायक: 18 से 35 वर्ष
  • वैज्ञानिक सहायक: 18 से 35 वर्ष
  • तकनीशियन (बी): 18 से 35 वर्ष
  • ड्राफ्ट्समैन (बी): 18 से 35 वर्ष
  • सहायक (राजभाषा): 18 से 28 वर्ष

आयु सीमा में छूट लागू है, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी, बशर्ते कि पद उनकी श्रेणियों के लिए आरक्षित हों।

ISRO Recruitment Salary: 2 लाख से अधिक तक मिलेगा वेतन

चयनित उम्मीदवारों को उनके आवेदन के आधार पर 21,700 रुपये से 2,08,700 रुपये तक वेतन मिलेगा। जो अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन करने में रुचि रखते हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
विज्ञापन

ISRO Recruitment Eligibility: पात्रता मापदंड

आवेदकों को आधिकारिक अधिसूचना में बताई गई विशिष्ट योग्यताएं पूरी करनी होंगी। 
  • मेडिकल ऑफिसर के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री और कम से कम 2 साल का एक्सपीरियंस होना चाहिए।
  • साइंटिस्ट इंजीनियर के पद के लिए आवेदकों के पास कम से कम 60 फीसदी अंकों के साथ एम.ई./एम.टेक होना चाहिए। 
ऐसे ही अन्य पदों के लिए भी कुछ मानदंड निर्धारित किए गए हैं, जिन्हें आप आधिकारिक अधिसूचना में देख सकते हैं। प्रत्येक पद के लिए पात्रता आवश्यकताओं के बारे में अधिक जानकारी के लिए, इसरो की वेबसाइट पर जाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें