फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CGL Answer Key 2024: एसएससी सीजीएल परीक्षा की उत्तर कुजी यहां से कर सकेंगे डाउनलोड, जानें कब होगी जारी

Mon, 30 Sep 2024 04:15 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC CGL Answer Key 2024: कर्मचारी चयन आयोग द्वारा सीजीएल परीक्षा की उत्तर कुंजी बहुत जल्द जारी की जा सकती है। सीजीएल टियर-1 परीक्षा 26 सितंबर को समाप्त हुई है, जिसकी उत्तर कुंजी भी जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है।
 
विज्ञापन
SSC CGL 2024 - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC CGL Tier-I Answer Key 2024: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2024 का आयोजन 09 सितंबर से 26 सितंबर, 2024 के बीच किया गया। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, उन्हें अब बेसब्री से उत्तर कुंजी का इंतजार है। आयोग जल्द ही एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा की उत्तर कुंजी (SSC CGL Answer Key 2024) जारी करने वाला है। जारी होने पर उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए लिंक आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in. पर एक्टिव होगा।
विज्ञापन

 

SSC CGL Answer Key 2024 Date:  एसएससी सीजीएल पेपर 1 उत्तर कुंजी तिथि

पिछले रुझानों के अनुसार, एसएससी  सीजीएल टियर-1 परीक्षा की उत्तर कुजी अगले सप्ताह तक जारी होनी की उम्मीद की जा सकती है। उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा।

उत्तर कुंजी जारी होने के बाद, यदि किसी अभ्यर्थी को उसमें कोई त्रुटि दिखती है, तो वह आयोग द्वारा निर्धारित विधि के माध्यम से ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकेगा। गौरतलब है कि प्रत्येक आपत्ति के लिए आपको आयोग द्वारा निर्धारित शुल्क का भुगतान भी करना होगा।

SSC CGL Marking Scheme: एसएससी सीजीएल मार्किंग स्कीम 2024

जो भी उम्मीदवार टियर-1 की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे उत्तर कुंजी जारी होने के बाद, इसकी मदद से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकेंगे। परीक्षा में 200 अंकों के 100 प्रश्न थे। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों की मदद से अपने अंकों की गणना कर सकते हैं:
  • सही उत्तरों के लिए अंक प्रदान करें: प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दें। उदाहरण के लिए, यदि आपने 60 प्रश्नों के सही उत्तर दिए हैं, तो आपका स्कोर 60 x 2 = 120 होगा।
  • गलत उत्तरों पर दंड: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.50 अंक काटें। उदाहरण के लिए, यदि 10 उत्तर गलत हैं, तो 10 x 0.50 = 5 घटाएं।
  • अंतिम स्कोर की गणना करें: कुल सही स्कोर से गलत उत्तरों के लिए दंड घटाएं। उदाहरण के लिए, 120 - 5 = 115।
विज्ञापन

SSC CGL Response Sheet Download: एसएससी सीजीएल रिस्पांस शीट ऐसे करें डाउनलोड 

उत्तर कुंजी डाउनलोड करने की चरणबद्ध प्रक्रिया नीचे दी गई है, जारी होने पर यहां बताए चरणों का पालन करके उत्तर कुंजी तक पहुंचा जा सकेगा:
  • आयोग की वेबसाइट ssc.gov.in. पर जाएं।
  • उत्तर कुंजी पर क्लिक करें।
  • आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुल जाएगी।
  • पीडीएफ में उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
  • उत्तर कुंजी का प्रिंटआउट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें