फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IOCL Recruitment: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में अपरेंटिस पदों पर निकलीं भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

Thu, 18 Jan 2024 04:53 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

IOCL Apprentice Recruitment 2024: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में अपरेंटिस पदों पर भर्तियां चल रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IOCL Apprentice Recruitment 2024: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने तकनीशियन, ग्रेजुएट और ट्रेड अपरेंटिस पदों पर 473 रिक्तियां जारी की हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 01 फरवरी 2024 तक है।

विज्ञापन

IOCL आयु सीमा

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 24 वर्ष होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

विज्ञापन

IOCL अपरेंटिसशिप ट्रेनिंग अवधि

तकनीशियन, ट्रेड और डाटा एंट्री ऑपरेटर और घरेलू  डाटा एंट्री ऑपरेटर अपरेंटिस के पद पर चयनित उम्मीदवारों की ट्रेनिंग अवधि 12 महीने के लिए होगी। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा 120 मिनटों यानी दो घंटे के लि्ए होगी। उम्मीदवार प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी भाषा में ले सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें