Indian Navy Recruitment 2022: 30 फरवरी तक करें आवेदन
भारतीय नौसेना द्वारा जारी की गई भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 22 फरवरी, 2022 से शुरू की जाएगी। आवेदन की आखिरी तारीख 20 मार्च, 2022 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन कर लें, ताकि आधिकारिक वेबसाइट पर उन्हें कोई तकनीकी समस्य न झेलनी पड़े।
Indian Navy Recruitment 2022: 1531 है रिक्त पदों की संख्या
नौसेना भर्ती के लिए रिक्त पदों की संख्या 1531 निर्धारित की गई है। इस भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को ग्रुप सी के तहत स्किल्ड ट्रे़ड्समैन के रिक्त पदों पर भर्तियां दी जाएंगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवाकर आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
Indian Navy Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
नौसेना भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से दसवीं पास की मार्कशीट और संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु-सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु-सीमा 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
Indian Navy Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे स्किल्ड ट्रेड्समैन भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
4. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
5. अब यहां मांगी गई जरूरी जानकारी को दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।
6. अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
7. आगे की जरूरत के लिए अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।