Army TES Recruitment 2023: भारतीय सेना की तरफ से जुलाई 2024 बैच के लिए तकनीकी प्रवेश योजना के 51वें पाठ्यक्रम के लिए भर्ती की प्रक्रिया आज यानी 13 अक्तूबर 2023 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 नवंबर 2023 तक है।
भारतीय सेना में तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित पीसीएम स्ट्रीम में कम से कम 60% कुल अंकों के साथ 10+2 इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना चाहिए। भारतीय सेना टीईएस 51वें कोर्स के लिए जेईई मेन्स 2023 को अनिवार्य कर दिया गया है।
भारतीय सेना टीईएस 51वें कोर्स के लिए न्यूनतम आयु 16 वर्ष 6 माह और अधिकतम आयु 19 वर्ष 6 माह निर्धारित की गई है।
आधार कार्ड
कक्षा 10वीं/12वीं/मार्कशीट
अधिवास प्रमाणपत्र (Domicile Certificate)
वैवाहिक प्रमाणपत्र (यदि आवेदक विवाहित है)
20 पासपोर्ट साइज फोटो
एनसीसी प्रमाणपत्र (यदि कोई हो)