फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jobs: इस राज्य में पशु चिकित्सा अधिकारी के पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन की प्रक्रिया

Fri, 13 Oct 2023 06:18 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UKPSC VO Recruitment 2023: यूकेपीएससी ने पशु चिकित्सा अधिकारी (ग्रेड -2) के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
jobs
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UKPSC VO Recruitment 2023: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने पशु चिकित्सा अधिकारी (ग्रेड -2) भर्ती परीक्षा 2023 के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 02 नवंबर, 2023 रात 11:55 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही आवेदन शुल्क का भुगतान करने की भी आखिरी तारीख 02 नवंबर ही है।

विज्ञापन

UKPSC VO recruitment शैक्षणिक योग्यता

भारतीय पशु चिकित्सापरिषद से मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय से पशु चिकित्सा विज्ञान और पशुपालन (BVSC&AH) में स्नातक होना चाहिए, या इसके समकक्ष सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से डिग्री होनी चाहिए।

UKPSC VO recruitment आयुसीमा 

 पशु चिकित्सा अधिकारी के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 21 से 42 वर्ष निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी की आयु 01 जुलाई 2023 को 21 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा आयु सीमा में छूट सरकारी नियमों के मुताबिक दी जाएगी।

UKPSC VO Vacancy आवेदन शुल्क

सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के आवेदकों को 172.30 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि एससी/एसटी वर्ग के लिए 82.30 रुपये का शुल्क देना होगा। वहीं PwD के लिए आवेदन शुल्क 22.30 रुपये है।

UKPSC VO Bharti परीक्षा विवरण

लिखित परीक्षा का आयोजन हरिद्वार, देहरादून और हल्द्वानी के परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र के बारे में जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी।

विज्ञापन

UKPSC VO recruitment ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाएं।

  • होमपेज पर, पशु चिकित्सा अधिकारी (ग्रेड -2) परीक्षा- 2023 के लिंक पर क्लिक करें।

  • रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।

  • फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म सबमिट करें।

  • डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें