फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDIAN ARMY 2021: भारतीय सेना में पिछले एक महीने में निकली हैं बंपर भर्ती, कई वैकेंसियों के लिए अब कुछ ही दिन हैं शेष

सार

इन दिनों इंडियन आर्मी में कई पदों के लिए भर्तियां चल रही हैं जिसमें शामिल होकर युवा देश सेवा का अपना सपना पूरा कर सकते हैं और अपना भविष्य भी सुरक्षित कर सकते हैं।
विज्ञापन
NDA/NA (2) 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आपके अंदर भी देश सेवा करने का जज्बा है और आप भी सेना में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो अब आपकी तलाश पूरी होने वाल है। क्योंकि भारतीय सेना ने अलग-अलग श्रेणियों में युवाओं के लिए पिछले एक महीने में सैकड़ों नौकरियां निकाली हैं जिसमें शामिल होनेकर युवा देश सेवा का अपना सपना पूरा कर सकते हैं और अपना करियर भी बना सकते हैं। यहां हम इस लेख में उनके बारे में आपको विस्तार से पूरी जानकारी दे रहे हैं। आपको बस इसे पूरा पढ़ना होगा और उसके बाद आप भी सेना का हिस्सा बन पाएंगे।
विज्ञापन


NCC स्पेशल एंट्री के जरिए सेना में नौकरी का मौका
भारतीय सेना ने एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम के जरिए सेना में भर्ती के लिए 50 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 15 जुलाई तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार indian army official website के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

शैक्षिक योग्यता
एनसीसी 'सी' सर्टिफिकेट धारकों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रैजुएट होना चाहिए। अंतिम वर्ष में पढ़ने वालों को भी आवेदन करने की अनुमति है।
विज्ञापन


आयु सीमा
इन पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई 2021 तक 19 से लेकर 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

सेना में इंजीनियरों की भर्तियां
इंडियन आर्मी में शॉर्ट सर्विस कमीशन के आधार पर इंजीनियर पदों पर भर्तियां चल रही हैं जिसमें एसएससी (टेक)-57 के अंतर्गत 175 पुरुष उम्मीदवारों  और एसएसएसडब्ल्यू (टेक)-28 के अंतर्गत 14 महिला उम्मीदवारों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए 23 जून 2021 आवेदन की आखिरी तारीख है। इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी जल्द से जल्द आवेदन की अंतिम तारीख 23 जून तक सेना की official website पर जाकर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके अलावा अगर प्रतियोगी छात्र किसी भी सरकारी भर्ती की पक्की तैयारी करना चाहते हैं। 

शैक्षिक योग्यता 
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित पोस्ट में अप्लाई करने के लिए इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री होनी चाहिए।  

महिला उम्मीदवारों के पास है ये सुनहरा अवसर
भारतीय सेना में शामिल होने की चाह रखने वाली महिलाओं के लिए यह खुशखबरी है। सेना की तरफ से महिला सिपाही भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है और 100 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। गौरतलब है कि आवेदन छह जून 2021 से शुरू हो चुके हैं जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2021 तय की गई है। इस भर्ती की खास बात ये है कि इसके लिए किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों से किसी भी तरह का आवेदन शुल्क नहीं लिया जा रहा है। ज्यादा जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेसबाइट   पर विजिट कर सकते हैं। 

जरूरी योग्यता 
इस भर्ती में अभ्यर्थियों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है, जिसमें अभ्यर्थी के न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक होने चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 17 साल 06 महीने और अधिकतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।

एनडीए में भी हो रही हैं भर्तियां
NDA/NA (2) 2021 Exam का नोटिफिकेशन 9 जून को जारी हो गया है। यदि आप भारतीय सेना में अधिकारी बनकर देश सेवा करना चाहते हैं, तो NDA एक बेहतरीन करियर विकल्प है। अगर आपमें दृढ़-इच्छाशक्ति, विश्वास और जिम्मेदारी लेने की भावना है, तो आप भी इंडियन आर्मी, नेवी या एयरफोर्स में 12वीं के बाद ही ऑफिसर बन कर देश सेवा के अपने सपने को पूरा कर सकते हैं। इससे जुड़ा गौरव व सम्मान युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करता ही है, साथ ही सरकारी नौकरी की सुरक्षा व अन्य सुविधाएं इसे वर्तमान समय की बेहतरीन नौकरियों में से एक बनाते हैं। एक तरफ जहाँ इंजीनियरिंग आदि कोर्सेज के छात्र हर वर्ष लाखों रुपए फीस देते हैं, तो वहीं IMA में NDA कैडेट्स को प्रशिक्षण के दौरान लगभग 56,000 वेतन मिलता है। आवेदन की अंतिम तिथि 29 जून है। ऑनलाइन परीक्षा 5 सितम्बर 2021 को होगी।

ऐसे कर सकते हैं पक्की तैयारी 
लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए Safalta ने खास NDA/NA Target Batch लाँच किया है। 60 दिनों के इस कोर्स में पढ़ाई लाइव-इंटरेक्टिव क्लास के माध्यम से होगी और परीक्षा में आने वाले सभी विषयों की तैयारी होगी। आपको 180 घंटे की लाइव क्लासेस, 150 से ज्यादा पीडीएफ नोट्स, लाइव-क्लास में डाउट पूछने की सुविधा, रेगुलर टॉपिक टेस्ट्स और फ्री मॉक-टेस्ट्स सीरीज पर ध्यान दिया जाएगा। तो फिर देर किस बात की आज ही जुड़ें safalta के NDA & NA(II)-Target Batch 2021 कोर्स से और पूरा करें भारतीय सेना में नौकरी का सपना। इसके अलावा आप इस लिंक से Safalta App डाउनलोड कर भी इस कोर्स को ज्वॉइन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें