फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSC PET 2021: यूपी में PET की तरह क्या केंद्र की सरकारी नौकरियों के लिए CET शुरू हो सकता है, क्या है दोनों में अंतर

सार

क्या आपको पता है कि PET की तरह ही केंद्र सरकार की नौकरियों के लिए भी कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) शुरू किया जा सकता है। दरअसल भर्ती प्रक्रिया को कारगर बनाने के लिए केंद्र सरकार एक राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी यानी नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी (National Recruitment Agency) बनाने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन
UPSSSC PET Exam 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में हाल ही में सरकारी नौकरी के लिए भर्ती प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए प्राइमरी एलिजिबिलिटी टेस्ट (PET) की शुरुआत की है।  इसकी खास बात ये है कि अभी तक उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) की किसी परीक्षा में असफल होने वाले उम्मीदवारों को किसी दूसरे एग्जाम में आवेदन करने के लिए फिर से पूरा बायोडाटा देने की आवश्यकता पड़ती थी लेकिन इस नई प्रक्रिया के तहत PET में रजिस्ट्रेशन होने के बाद ऐसा नहीं करना होगा। यही वजह है कि केंद्र की सरकारी नौकरियों के लिए भी कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) लागू किए जाने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


क्या है CET
बीते दो सालों से CET और PET पर खूब विचार-विमर्श किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में इस साल से PET लागू हो चुका है लेकिन क्या आपको पता है कि PET की तरह ही केंद्र सरकार की नौकरियों के लिए भी कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) शुरू किया जा सकता है। दरअसल भर्ती प्रक्रिया को कारगर बनाने के लिए केंद्र सरकार एक राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी यानी नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी (National Recruitment Agency) बनाने पर विचार कर रही है। सरकार का कहना है कि ये एजेंसी केंद्र सरकार की नौकरियों में प्रवेश प्रक्रिया में परिवर्तनकारी सुधार लाएगी और पारदर्शिता को भी बढ़ावा देगी। एजेंसी कर्मचारी चयन आयोग (SSC), इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) और रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के लिए एक कॉमन प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगी। इसका उद्देश्य कई परीक्षणों को खत्म करना और कीमती समय और संसाधनों को बचाना है। 

क्या है PET 
PET के लागू होने के बाद UPSSSC द्वारा आयोजित ग्रुप B और C के परीक्षाओं में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को पहले इस PET की परीक्षा को पास करना होगा। UPSSSC ने अभी PET 2021 की परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन मां थे जिसके लिए 21 जून 2021 आवेदन की अंतिम तारीख थी। 
विज्ञापन


दोनों में अंतर
CET और PET दोनों का ही मकसद सरकारी नौकरी की भर्ती प्रक्रिया को आसान बनाना है। PET उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निकाली जाने वाली नौकरियों के लिए शुरू किया गया है जबकि CET केंद्र सरकार के अधीन होने वाली भर्ती प्रक्रिया के लिए बनाई गई योजना है जिसके लागू होने पर अभी कोई फैसला नहीं किया गया है।

सफलता के साथ करें पक्की तैयारी:
अगर आप UPSSSC (PET) की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं तो आप परीक्षा की पक्की तैयारी के लिए Safalta द्वारा चलाए जा रहे UPSSSC PET Course को जरूर ज्वॉइन कर सकते हैं।  इस कोर्स में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में 220 घंटे से भी ज्यादा की लाइव इंटरैक्टिव क्लासेस और 220 से भी अधिक डाउनलोड करने योग्य पीडीएफ स्टडी नोट्स के साथ सभी लाइव कक्षाओं के लिए रिकॉर्ड किया गया बैकअप , मुफ़्त साप्ताहिक मॉक टेस्ट सीरीज़, सभी विषयों के एक्सपर्ट्स के साथ अनलिमिटेड डाउट सॉल्विंग क्लासेस और एक्सपर्ट काउंसलिंग जैसी ढेरों सुविधाएं भी मिलती हैं। इसके अलावा आप Safalta app के जरिए भी अपनी  किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए क्लास ज्वॉइन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें