भारतीय रेलवे में नौकरी करने का सपना सँजोए उम्मीदवारों के लिए बेहद ही खुशखबरी भरी खबर है। क्योंकि रेलवे रिक्रूटमेंट सेल ने ऑफिशियल विज्ञप्ति जारी कर 21 पदों पर आवेदन मांगे हैं जिसके अंतर्गत स्पोर्ट्स कोटे के तहत सभी भर्तियां पूरी कराई जाएंगी। इन पदों में आवेदन प्रक्रिया जारी है जोकि आवेदन की अंतिम तारीख 3 सितंबर, तक जारी रहेगी। ऐसे में इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार इस भर्ती के लिए जल्द से जल्द अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं और अपने सरकारी नौकरी के सपने को साकार बना सकते हैं। इस भर्ती के बारे में और अधिक जानकारी पाने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन भी देख सकते हैं। इसके अलावा अगर प्रतियोगी अभ्यर्थियों को अपने किसी भी एग्जाम की तैयारी को पक्का बनना है जिसके लिए वे एक्सपर्ट के नोट्स से तैयारी करना चाहते हैं तो ऐसे सभी अभ्यर्थी अभी सफलता द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे फ्री Current Affairs Ebook- Download Now को ज्वॉइन कर अपने किसी भी एग्जाम का कंप्लीट रिवीजन और पक्की तैयारी की शुरुआत कर सकते हैं।
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने स्पोर्ट कोटा के तहत कुल 21 पदों के लिए ऑफिशियल विज्ञप्ति जारी कर दी है। इन पदों पर स्पोर्ट्स कोटा के तहत भर्तियां की सम्पन्न कराई जाएंगी। यदि आप भी 10+2 व स्नातक होने के साथ साथ स्पोर्ट्स एजुकेशन रखते हैं तो रेलवे में नौकरी पाने का यह सबसे शानदार अवसर साबित हो सकता है।
लेवल 4 और 5 के लिए: मान्यताप्राप्त बोर्ड से किसी भी ट्रेड से स्नातक
लेवल 2 और 3 के लिए: मान्यताप्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10+2 या इसके समकक्ष परीक्षा
इसके अलावा स्पोर्ट्स एजुकेशन यानी खेल से जुड़ी योग्यता की भी मांग की गई है, जिसके लिए आप नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
इस भर्ती में आवेदन के लिए न्यूनतम 18 और अधिकतम 25 वर्ष तक के उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा की गणना 1 जनवरी, 2022 के आधार पर की जाएगी। वहीं जहां एससी, एसटी, एक्स सर्विसमैन, महिलाओं व कुछ अन्य वर्ग के लिए 250 रुपये, जबकि सामान्य व पिछड़ा वर्गों के लिए 500 शुल्क निर्धारित है। इस भर्ती में किसी भी तरह के आरक्षण का प्रावधान नहीं रखा गया है।
आवेदकों का चयन खेल उपलब्धियों, शैक्षणिक योग्यता व ट्रायल के आधार पर किया जाएगा। जो फिट जाएंगे, केवल वही अगले चरण के लिए भेजे जाएंगे।
अगर आप NDA/NA, Airforce, SSC, Army, BSF, Navy, Railway, State Bank Clerk, IBPS Clerk जैसे किसी भी एग्जाम की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो अभी सफलता के जरिए चलाए जा रहे फ्री कोर्स का लाभ पाने के लिए अभ्यर्थी गूगल प्ले स्टोर पर जाकर Safalta-app डाउनलोड कर सकते हैं।