इन राज्यों मे होगी नियुक्तियां
देश भर के 23 राज्यों- आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर पूर्व, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में 44228 पदों को भरा जाएगा।
पात्रता मानदंड
आयु सीमा- इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं आरक्षित श्रेणी के उम्मीदावरों के आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता- उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों की योग्यता के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों का गणित और अंग्रेजी विषय के साथ कक्षा 10वीं पास होना आवश्यक है। इसके अलावा, स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए