फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPSC RAS Mains: आरएएस और आरटीएस मुख्य परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जारी, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड

Mon, 15 Jul 2024 12:44 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RPSC RAS Mains: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन
RPSC RAS Mains - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RPSC RAS Mains: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा 2023 की परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। योग्य उम्मीदवार अपनी परीक्षा शहर पर्ची आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in. से डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीवारों को ध्यान देना होगा कि ये केवल शहर सूचना पर्ची है, जो बताता है कि आपका एग्जाम किस शहर में होगा। एडमिट कार्ड बाद में जारी किए जाएंगे। 
विज्ञापन

रिक्ति विवरण
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य आरएएस/आरटीएस के कुल 905 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 424 रिक्तियां राज्य सेवाओं के लिए और 481 अधीनस्थ सेवाओं के लिए हैं। आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 1 अक्टूबर, 2023 को आयोजित की गई थी और परिणाम 23 अक्टूबर, 2023 को घोषित किए गए थे।

परीक्षा तिथि और समय 
आरटीएस और आरएएस मुख्य परीक्षा 20 और 21 जुलाई को दो पालियों - सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक अजमेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर जिला मुख्यालयों पर आयोजित होने वाली है।

कब आएगा एडमिट कार्ड?
राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 17 जुलाई 2024 को जारी करने की उम्मीद है। ध्यान रहे उम्मीदवार बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा में उपस्थित नहीं हो सकते हैं। 

इन बातों का रखें ख्याल
उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने के 60 मिनट पहले तक ही केंद्र पर प्रवेश दिया जाएगा। तय समय के बाद परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसपर दिए गए दिए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।
विज्ञापन

शहर सूचना पर्ची ऐसे करें डाउनलोड
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट-  sso.rajasthan.gov.in पर जाएं। 
  • अब अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • लॉग इन करें और आरएएस मेन्स 2023 के लिए परीक्षा सिटी स्लिप जांचें और डाउनलोड करें 
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें