फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bank Jobs: इस बैंक में जूनियर असिस्टेंट मैनेजर बनने का मौका, यहां जानें आवेदन की पात्रता-शर्तें

Fri, 15 Sep 2023 12:27 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

IDBI Junior Assistant Manager: आईडीबीआई ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
आईडीबीआई बैंक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IDBI Junior Assistant Manager Recruitment: भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (IDBI) ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के 600 रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की है। इच्छुक उम्मीदवार आज यानी 15 सितंबर से इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.idbibank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की और शुल्क भुगतान करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2023 तक है।

विज्ञापन

IDBI Recruitment आयु-सीमा

आईडीबीआई जूनियर असिस्टेंट मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए आवेदकों की आयु 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पीजीडीबीएफ प्रवेश नियमों के माध्यम से आईडीबीआई बैंक के कनिष्ठ सहायक प्रबंधक के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

IDBI Vacancy आवेदन शुल्क

सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि एससी/एसटी/पीएच उम्मीदवारों को 200 रुपये का भुगतान करना होगा। परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, आईएमपीएस, कैश कार्ड, मोबाइल वॉलेट, ई चालान के माध्यम से करना होगा।

IDBI Vacancy रिक्तियों का विवरण

  • सामान्य- 243 पद

  • ओबीसी- 162 पद

  • एससी- 90 पद

  • एसटी-45 पद

  • ईडब्ल्यूएस-60 पद

कुल पदों की संख्या-600 

विज्ञापन

IDBI Vacancy शैक्षणिक योग्यता

आईडीबीआई जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के लिए आवदकों के स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें