IB Recruitment रिक्तियों का विवरण
गृह मंत्रालय की तरफ से इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) में सुरक्षा सहायक ,मोटर परिवहन और एमटीएस पदों के 677 पदों पर भर्ती शुरू हो चुकी है। पदों का विवरण नीचे देख सकते हैं-
-
सुरक्षा सहायक: 362 पद
-
एमटीएस: 315 पद
IB Recruitment आयुसीमा
आईबी एमटीएस भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष है। सुरक्षा सहायक के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की ऊपरी आयु सीमा 27 वर्ष है। इंटेलिजेंस ब्यूरो भर्ती नियमों के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
IB SA/MT & MTS Recruitment आवेदन शुल्क
आईबी सुरक्षा सहायक भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। जबकि एससी, एसटी और सभी श्रेणी की महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 50 रुपये है। परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जाएगा।