फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IB Recruitment 2023: इंटेलिजेंस ब्यूरो में निकलीं भर्तियां, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन

Tue, 21 Nov 2023 01:44 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

IB Recruitment 2023: गृह मंत्रालय के तहत इंटेलिजेंस ब्यूरो में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
jobs
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IB ACIO Recruitment Notification 2023: इंटेलिजेंस ब्यूरो की तरफ से आज यानी 21 नवंबर 2023 को बंपर पदों पर होने जा रही भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है। इंटेलिजेंस ब्यूरो ( IB) की यह भर्ती सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी (ACIO) ग्रेड- II कार्यकारी के 995 पदों पर होंगी।

विज्ञापन

गृह मंत्रालय द्वारा इस भर्ती की अधिसूचना 25 नवंबर-01 दिसंबर 2023 के रोजगार समाचार पत्र में भी प्रकाशित की गई है। इस भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 25 नवंबर 2023 से शुरू होगी और आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 15 दिसंबर 2023 तक जारी रहेगी। 

IB Recruitment आयु सीमा

इंटेलिजेंस ब्यूरो में सहायक केंद्रीय इंटेलिजेंस अधिकारी ग्रेड II/ कार्यकारी भर्ती 2023 के तहत उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए। भर्ती नियमों के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

IB Vacancy आवेदन शुल्क

इंटेलिजेंस ब्यूरो में भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 450 रुपये और एससी/एसटी और सभी श्रेणी की महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग के माध्यम से करना होगा।

विज्ञापन

Intelligence Bureau vacancy वेतन

आईबी एसीआईओ भर्ती 2023 अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों का मूल वेतन 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये के बीच होगा। उम्मीदवारों को अन्य लाभ भी मिलेंगे जैसे डीए, एसएसए, एचआरए, टीए इत्यादि।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें