फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPSC HCS Exam 2024: एचपीएससी एचसीएस परीक्षा पंजीकरण के लिए अधिसूचना जारी, 05 जनवरी से शुरू होगा आवेदन

Wed, 03 Jan 2024 04:48 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

HPSC HCS Exam 2024: एचपीएससी एचसीएस परीक्षा पंजीकरण के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है। परीक्षा के लिए पंजीकरण जल्द ही शुरू होने वाला है।
विज्ञापन
HPSC - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HPSC HCS Exam 2024 Notification: हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) ने एचसीएस परीक्षा 2024 के लिए एक अधिसूचना जारी की है। एचपीएससी एचसीएस परीक्षा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 05 जनवरी 2024 से शुरू होगी। जो उम्मीदवार एचसीएस (न्यायिक शाखा) परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एचपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन

HPSC HCS 2024 परीक्षा विवरण

एचपीएससी एचसीएस परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी, 2024 तक है। एचपीएससी एचसीएस प्रारंभिक परीक्षा 03 मार्च, 2024 को आयोजित की जाएगी। यह भर्ती अभियान संगठन में 174 पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। 

HPSC HCS  शैक्षणिक योग्यता और आयुसीमा

एचपीएससी एचसीएस परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा अनुमोदित/मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कानून में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ उम्मीदवारों की आयु 31 जनवरी 2024 को  21 वर्ष से कम और 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन

HPSC HCS 2024 आवेदन शुल्क

सामान्य श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों और सभी आरक्षित श्रेणियों को आवेदन शुल्क के रूप में 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 250 रुपये का भुगतान करना होगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें