फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPSC AE Recruitment 2023: हरियाणा में सहायक अभियंता पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Fri, 01 Dec 2023 06:41 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

HPSC AE Recruitment 2023: हरियाणा में सहायक अभियंता पदों पर भर्ती चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
HPSC AE Recruitment - फोटो : Free Pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HPSC AE Recruitment 2023: हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) ने विज्ञापन संख्या 59/2023 के तहत सिंचाई और जल संसाधन विभाग, हरियाणा में सहायक अभियंता (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  hpsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 21 दिसंबर, 2023 तक है।

विज्ञापन

HPSC AE रिक्तियों का विवरण

हरियाणा लोक सेवा आयोग की तरफ से सहायक अभियंता (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) के कुल 120 पदों पर भर्ती की जानी है। रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं-

  • सहायक अभियंता (सिविल): 104 पद

  • सहायक अभियंता (मैकेनिकल): 09 पद

  • सहायक अभियंता (इलेक्ट्रिकल): 07 पद

विज्ञापन

HPSC AE Vacancy आवेदन शुल्क

  • हरियाणा के सामान्य और अन्य राज्यों की सभी आरक्षित श्रेणियों के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है।

  • सामान्य और अन्य राज्यों की सभी आरक्षित श्रेणियों की महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है।

  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए भी 250 रुपये है।

  • केवल हरियाणा के सभी दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों (कम से कम 40% विकलांगता के साथ) के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें