CGPSC Recruitment परीक्षा तिथियां
सीजीपीएससी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 11 फरवरी, 2024 को आयोजित होने वाली है, जबकि सीजीपीएससी (मुख्य) परीक्षा 2024 13, 14, 15 और 16 जून, 2024 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा से पहले उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। जिसे पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।
CGPSC Recruitment आवेदन शुल्क
छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अन्य राज्यों के आवेदकों 400 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि छत्तीसगढ़ के उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जाना है।