फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPCL Recruitment: एचपीसीएल में जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती, चयन हुआ तो मिलेगा 1.6 लाख तक वेतन

Tue, 24 Sep 2024 07:09 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

HPCL Recruitment 2024: एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे भर्ती से जुड़ा विवरण पढ़कर आवेदन कर सकते हैं। चयन होने पर 1,60,000 तक वेतन दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में विभिन्न पदों पर भर्ती - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HPCL Recruitment 2024: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) और राजस्थान सरकार के बीच साझेदारी वाली एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (HRRL) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से जूनियर एग्जीक्यूटिव, असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर, असिस्टेंट इंजीनियर और विभिन्न क्षेत्रों में इंजीनियरिंग के पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hrrl.in. पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 04 अक्तूबर, 2024 है।

विज्ञापन

HPCL Vacancy and Salary: रिक्ति विवरण और सैलरी

एचपीसीएल ने अपने भर्ती अभियान के तहत जूनियर एग्जीक्यूटिव, असिस्टेंट इंजीनियर, असिस्टेंट ऑफिसर, इंजीनियर समेत विभिन्न पदों के लिए कुल 100 रिक्तियों की घोषणा की है। रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:
 
पद का नाम रिक्तियां सैलरी (रुपयों में)
जूनियर एग्जीक्यूटिव (फायर एंड सेफ्टी) 37 30,000-1,20,000
जूनियर एग्जीक्यूटिव (मैकेनिकल) 04 30,000-1,20,000
असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर 02 40,000-1,40,000
असिस्टेंट इंजीनियर - केमिकल (प्रोसेस) 12 40,000-1,40,000
इंजीनियर - मैकेनिकल 14 50,000-1,60,000
इंजीनियर - कैमिकल (प्रोसेस) 27 50,000-1,60,000
इंजीनियर - फायर एंड सेफ्टी 04 50,000-1,60,000

 

कौन कर सकता है आवेदन?

भर्ती अभियान के तहत जूनियर एग्जीक्यूटिव, असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर, असिस्टेंट इंजीनियर और विभिन्न क्षेत्रों में इंजीनियर के पद शामिल हैं। जिन उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा या BE/B.Tech है, वे इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा, समूह चर्चा और व्यक्तिगत साक्षात्कार शामिल होंगे। कुछ पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवश्यक शारीरिक मानकों को भी पूरा करना होगा।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

जो उम्मीदवार एचआरआरएल भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें अपना आवेदन सफलतापूर्वक जमा करने के लिए दिए गए चरणों का पालन करना चाहिए-
  • एचपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट hrrl.in. पर जाएं।
  • 'करियर' अनुभाग ढूंढें और 'नौकरी के अवसर' पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा।
  • "आवेदन हेतु यहां क्लिक करें" बटन देखें और उस पर क्लिक करके आगे बढ़ें।
  • अगले पेज पर आने पर आपको “नए पंजीकरण के लिए साइन अप करें” का विकल्प दिखाई देगा
  • सभी विवरण प्रस्तुत करके अगला चरण पूरा करें।
  • जानकारी भरने के बाद “सबमिट विकल्प” पर क्लिक करें।
  • आपका पंजीकरण पूरा हो जाएगा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें