FCI Result 2019: फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया यानी एफसीआई ने भर्ती परी७ा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। बता दें ये परीक्षा कुल 4103 पदों के लिए आयोजित की गई थी। परीक्षा के जरिए एफसीआई में जूनियर इंजिनियर, असिस्टेंट ग्रेड, स्टेनो टाइपिस्ट(हिंदी) और आसिस्टेंट ग्रेड 3 आदि पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवार अपने परिणाम एफसीआई की ऑफिशल वेबसाइट recruitmentfci.in पर जाकर देक सकते हैं। या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक की मदद भी ले सकते है। बता दें एफसीआई ने अभी केवल नॉर्थ जोन के नतीजे जारी किए हैं।
बता दें परिणाम 7 जुलाई जिन रविवार को ही घोषित हो गया था। पर अपने रिजल्ट डाउनलोड करने में लोगों को काफी दिक्कते आ रही थीं। पर अब परिणाम का लिंक एक्टिव हो गया है उम्मीदवार अपना परिणाम आसानी से देख सकते हैं। भर्ती परीक्षा 1 मई से 2 जून 2019 तक आयोजित हुई थीं।
जैसा की ये परिणाम जोन वाइज जारी हुए हैं, अभी साउथ जोन, ईस्ट जोन, वेस्ट जोन के लिए परिणाम जल्द जारी होंगे। बता दें नॉर्थ जोन -1999 पद, साउथ जोन- 540 पद, ईस्ट जोन- 538 पद, वेस्ट जोन- 735 पद और नॉर्थ ईस्ट जोन- 291 पद शामिल हैं।
परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें...
शिक्षा की खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरी की खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।