DSSSB Admit Card 2022: दिल्ली अधीनसथ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा के प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। अब यह आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह अपने प्रवेश पत्र को दिल्ली अधीनसथ सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। हम इस खबर में आपको प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराएंगे।
DSSSB Admit Card 2022: कब होगी परीक्षा?
दिल्ली अधीनसथ सेवा चयन बोर्ड की ओर से तकनीकी सहायक और जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 23 अप्रैल, 2022 को किया जाएगा। इससे पहले इस परीक्षा का आयोजन 16 अप्रैल को होना था, लेकिन इसे टाल दिया गया। परीक्षा निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। परीक्षा सीबीटी मोड में होगी।
DSSSB Admit Card 2022: कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के प्रवेश पत्र लसे संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- अब यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।