फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरडीओ भर्ती 2021 : अपरेंटिस के पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

Mon, 21 Jun 2021 05:19 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

उम्मीदवारों का चयन उनकी योग्यता के आधार पर किया जाएगा। केवल वे स्नातक जिन्होंने अपनी डिग्री 2018, 2019, 2020 के सत्र में पूरा कर ली है, आवेदन करने के पात्र हैं।
विज्ञापन
डीआरडीओ अप्रेंटिस भर्ती - फोटो : facebook.com/DPIDRDO
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO)  की जोधपुर स्थित रक्षा प्रयोगशाला में सत्र 2021-22 के एक साल के  लिए अप्रेंटिसशिप के पदों पर आवेदन मंगवाए हैं। जो उम्मीदवार नौकरी आवेदन में रुचि रखते हैं और इसके लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे आवेदन पत्र डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान डीआरडीओ अपरेंटिस वेकैंसी के रिक्त सात पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। यहां डीआरडीओ अपरेंटिस भर्ती 2021 के बारे में अधिक जानकारी दी गई है। आगे पढ़ें 

विज्ञापन


डीआरडीओ अपरेंटिस भर्ती महत्वपूर्ण विवरण

आवेदन प्रक्रिया 19 जून, 2021 से शुरू हो चुकी है। जबकि, आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि रोजगार समाचार में प्रकाशन की तारीख के 15 दिन बाद है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 19 जून को रोजगार समाचार में विज्ञापन प्रकाशित हुआ था, यानी आवेदन प्रक्रिया 04 जुलाई, 2021 को समाप्त होगी। इसकी आधिकारिक अधिसूचना यहां पढ़ी और डाउनलोड की जा सकती है। ध्यान दें कि अधिसूचना 47 पदों के लिए जारी की गई थी, बाद में सात पदों के लिए अतिरिक्त विस्तार दिया गया है। 

डीआरडीओ अपरेंटिस भर्ती प्रति माह वजीफा

डिप्लोमा-इलेक्ट्रिकल इंजीनियर और डिप्लोमा-मैकेनिकल इंजीनियर के लिए 8000 रुपये प्रतिमाह और B.Sc-कंप्यूटर साइंस और बीएससी - पीसीएम उम्मीदवारों के लिए  9000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा।

डीआरडीओ भर्ती चयन की प्रक्रिया
  • उम्मीदवारों का चयन उनकी योग्यता (अर्हता परीक्षा के अंकों का प्रतिशत) के आधार पर किया जाएगा।
  • उच्चतम योग्यता वाले उम्मीदवारों को एक प्रस्ताव पत्र प्राप्त होगा। केवल हाल के स्नातक ही आवेदन करने के पात्र हैं।
  • वे लोग जिन्होंने अपना संबंधित स्नातक पाठ्यक्रम (2018, 2019, 2020 का सत्र) पूरा कर लिया है, आवेदन करने के पात्र हैं।
  • हालांकि, ऐसे उम्मीदवार, जिन्होंने वर्ष 2018 से पहले अपनी योग्यता परीक्षा पूरी कर ली है, वे अपात्र हैं।
  • वहीं, मास्टर डिग्री वाले उम्मीदवार भी इस भर्ती के लिए पात्र नहीं हैं। 
  • उम्मीदवार अतिरिक्त जानकारी के लिए https://www.drdo.gov.in पर जा सकते हैं, और वे किसी भी शंका या प्रश्न के लिए Director@dl.drdo.in पर ईमेल कर सकते हैं।

डीआरडीओ अपरेंटिस भर्ती 2021 के लिए आवेदन कैसे करें
 
विज्ञापन

  • उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपना नाम पंजीकृत करना होगा या वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करना होगा।
  • उम्मीदवार वेबसाइट के आधिकारिक नोटिस से आवेदन पत्र की एक प्रति प्राप्त कर सकते हैं।
  • उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड करनी होगी, आवश्यक जानकारी भरनी होगी।
  • साथ ही भरे हुए फॉर्म को स्कैन करना होगा और इसे निम्नलिखित ई-मेल आईडी director@dl.drdo.in पर भेजना होगा।
  • उम्मीदवार को आवेदन पत्र की स्कैन की गई प्रतियों के साथ-साथ कागजात और प्रमाणपत्रों को पीडीएफ प्रारूप में director@dl.drdo.in पर ईमेल करना होगा।

आवेदन के साथ ही दस्तावेज भी जमा करें
उम्मीदवारों को आवेदन के साथ ही सभी आवश्यक कागजात भी प्रदान करने होंगे, जैसे शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज। उम्मीदवारों को फॉर्म को पूरा करना होगा और समय सीमा से पहले दी गई आईडी पर जमा करना होगा। उम्मीदवारों को यह भी सत्यापित करना होगा कि उन्होंने ही इस लिंक पर पंजीकरण किया है, क्योंकि यह उम्मीदवार का सीधा लॉगिन कनेक्शन है, जिसके बिना उनके आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

अधिसचूना डाउनलोड करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें