सीनियर रेजीडेंट पदों की इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास एमडी, एमएस और डीएनबी की डिग्री होनी चाहिए। अभ्यर्थी की उम्र कम से कम 45 साल होनी चाहिए। इन सभी पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 22 मई से ही शुरू हो चुकी है। जनरल अभ्यर्थियों के लिए इन पदों पर आवेदन के लिए एप्लीकेशन फीस 1000 रुपये रखी गई है। जबकि, ओबीसी, एससी एवं एसटी कैटिगिरी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये रखा गया है।
चयन प्रक्रिया
इन रिक्तियों पर अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा। सिंगल पोस्ट के लिए 06 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू होगा और उसके बाद जिसका प्रदर्शन बेहतर होगा उसे चुना जाएगा। चुने हुए अभ्यर्थी को हर महीने 18,750 + 6,600 रुपये का वेतन अन्य भत्तों के साथ दिया जाएगा।