डीएचजेएस भर्ती चयन प्रक्रिया एवं परीक्षा पैटर्न
दिल्ली उच्च न्यायिक सेवा (डीएचजेएस) परीक्षा के लिए विज्ञापित 45 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले प्रारंभिक आयोजित की जाएगी। उसमें क्वालीफाई होने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में भाग लेंगे और व्यक्तिगत साक्षात्कार यानी इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। दिल्ली उच्च न्यायिक सेवा परीक्षा की अवधि 120 मिनट यानी दो घंटे की रहेगी। परीक्षा में प्रश्न- पत्र में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि प्रारंभिक परीक्षा में 25% नकारात्मक अंकन के साथ वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न भी शामिल होंगे।
डीएचजेएस परीक्षा का विवरण
डीएचजेएस प्रारंभिक परीक्षा (लिखित), मौखिक परीक्षा, पात्रता, अंकों में छूट और उम्मीदवारों के लिए लागू अन्य सामान्य नियम और शर्तें ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध निर्देशों में दी गई हैं। इनके लिंक दिल्ली उच्च न्यायालय की वेबसाइट delhihighcourt.nic.in पर उपलब्ध हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पहले निर्देशों के साथ-साथ दिल्ली उच्च न्यायिक सेवा नियम, 1970 (08.02.2022 तक संशोधित) को पढ़ लें।