फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC ESE IES Pre Result: यूपीएससी ने जारी किया ईएसई आईईएस प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम, ऐसे चेक करें

Thu, 31 Mar 2022 12:00 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC ESE IES Pre Result: संघ लोक सेवा आयोग की ओर से इंजीनियरिंग सेवा (ESE/IES) प्रारंभिक परीक्षा, 2022 का आयोजन इसी साल 20 फरवरी, 2022 को किया गया था।
विज्ञापन
UPSC ESE IES Pre Result - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC ESE IES Pre Result: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सेवा (ESE/IES) परीक्षा, 2022 का परिणाम जारी कर दिया है। अब यह आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। यह परिणाम प्रारंभिक परीक्षा के लिए है। जिन उम्मीदवारों ने इस इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर के डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

UPSC ESE IES Pre Result: इस तारीख को हुई थी परीक्षा
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से इंजीनियरिंग सेवा (ESE/IES) प्रारंभिक परीक्षा, 2022 का आयोजन इसी साल 20 फरवरी, 2022 को किया गया था। परीक्षा देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की गई थी। जिन उम्मीदवारों ने इस बार  UPSC ESE/IES प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त की है उन्हें अब मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। मुख्य. परीक्षा का आयोजन 26 जून, 2022 को किया जाना निर्धारित है। 

UPSC ESE IES Pre Result: कैसे चेक करें अपना परिणाम?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक कर के डाउनलोड कर सकते हैं। 

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे ESE/IES परिणाम से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।

3. अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर एक पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।

4. अब ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर को खोजें।

5. आगे की जरूरत के लिए परिणाम को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।
विज्ञापन

UPSC ESE IES Pre Result: कब जारी होगा कटऑफ?
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से इंजीनियरिंग सेवा (ESE/IES) परीक्षा क कटऑफ पूरी भर्ती प्रक्रिया के आयोजन के पूरा होने के बाद जारी किया जाएगा। यह आयोग की आधिकारिक  वेबसाइट पर ही जारी किया जाएगा। उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा के बारे में किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें