फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CTET/UPTET Exam 2021: दिसंबर में हो सकती है केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा, जानें इस बार क्या होगे बड़े बदलाव और आप पर क्या होगा असर

सार

CTET 2021 दिसंबर में आयोजित किया जा सकता है। पिछली परीक्षा की तुलना में इस बार इसमें थोड़ा बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
CTET - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में शिक्षक भर्ती की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के बीच केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) काफी लोकप्रिय है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित होने वाली इस पात्रता परीक्षा में बाकी राज्यों की शिक्षक पात्रता परीक्षा की तुलना में भारी संख्या में अभ्यर्थी शामिल होते हैं क्योंकि CTET में सफल होने के बाद अभ्यर्थी देश भर के किसी भी केंद्रीय स्कूल में पढ़ा सकते हैं। बता दें कि ये परीक्षा साल में दो बार आयोजित होती है और इस साल के दूसरे राउंड की परीक्षा भा जल्द ही होने वाली है। अगर आप भी इस पात्रता परीक्षा में सफल होकर शिक्षक बनने के अपने सपने को पूरा करना चाहते हैं तो आप सफलता द्वारा चलाए जा रहे CTET Teaching Champion- Subscribe Now बैच की सहायता ले सकते हैं और घर बैठे अपनी तैयारी को बेहतर कर सकते हैं।

कब तक आयोजित होगी परीक्षा :

CTET 2021 के संबंध में CBSE ने एक नोटिस जारी कर कहा है कि अगले CTET का आयोजन ऑनलाइन मोड में दिसंबर में किया जा सकता है। गौरतलब है कि CTET का आयोजन साल 2021 में एक बार हो चुका है और अब अभ्यर्थी दूसरे राउंड के CTET का इंतजार कर रहे हैं। अगर यह परीक्षा दिसंबर में आयोजित होती है तो इसके लिए जल्द ही नोटिफिकशन जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन से संबंधित सूचनाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।

विज्ञापन

CTET FREE Mock Test- Attempt Here

हुए हैं महत्वपूर्ण बदलाव :

CBSE ने CTET में पूछे जाने वाले प्रश्नों के पैटर्न में थोड़ा बदलाव किया है। बोर्ड ने एक नोटिस जारी करके यह सूचना दी है कि इस परीक्षा में अब नई शिक्षा नीति के मुताबिक प्रश्न पूछे जाएंगे और इसका आयोजन ऑनलाइन तरीके से किया जाएगा। इस नोटिस के मुताबिक CTET में अब तथ्यात्मक ज्ञान और अधिक वैचारिक समझ वाले प्रश्न पूछे जाएंगे। गौरतलब है कि देश में नई शिक्षा नीति लागू की जा रही है। इसलिए शिक्षकों को भी अब इस हिसाब से तैयार किए जाने की जरूरत है। इसी को देखते हुए CTET में पूछे जाने वाले प्रश्नों के पैटर्न में थोड़ा बदलाव किया गया है। इससे पहले भी बोर्ड ने इस परीक्षा में बदलाव करते हुए इसकी डिग्री को पूरे लाइफटाइम के लिए मान्य कर दिया है।
ये भी पढ़ें: CBSE जल्द ही CTET नोटिफिकेशन अधिसूचना जारी करेगा, यहाँ देखें लेटेस्ट अपडेट

कैसे करे तैयारी :

अगर आप इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं तो इस बचे हुए समय में अपनी तैयारी को बेहतर करने के लिए आप सफलता द्वारा चलाए जा रहे CTET - पेपर 1 टीचिंग चैंपियन बैच  की सहायता ले सकते हैं। इस बैच में आपको अनुभवी फैकल्टीज के मार्गदर्शन में 120 घंटे से भी ज्यादा की लाइव इंटरैक्टिव क्लासेस और 100 से भी ज्यादा डाउनलोड करने योग्य अध्ययन सामग्री के साथ प्रतिदिन 3 घंटे की कक्षाएं , विशेषज्ञों द्वारा परामर्श सत्र, परीक्षा को हल करने की रणनीति, नियमित अपडेट के साथ एक टेलीग्राम समूह, वीकली टेस्ट जैसी अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इस बैच से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही CTET - पेपर 2 की तैयारी के लिए य.हां चलाए जा रहे बैच की भी सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें