फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police SI Recruitment 2021: इस महीने होगी परीक्षा, पिछली भर्ती की तुलना में दोगुनी हो गई अभ्यर्थियों की संख्या, सफल होने के लिए लाने होंगे इतने अंक

सार

उत्तर प्रदेश पुलिस में SI के 9534 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों का ऐलान जल्द ही किया जा सकता है। इस भर्ती में अभ्यर्थियों की संख्या पिछली SI भर्ती की अपेक्षा दुगनी हो गई है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर (SI) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी बेसब्री से परीक्षा की तारीखों का इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि राज्य में SI के 9534 पदों पर भर्तियां होनी है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आयोजित की जा रही इस भर्ती के लिए 1 अप्रैल से 15 जून के बीच आवेदन मांगे गए थे। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 9534 पदों को भरा जाना है, जिसमें से 9027 पद सब इंस्पेक्टर के, 484 पद प्लाटून कमांडर के तथा 23 पद फायर ऑफीसर के हैं। अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं, तो  पक्की एवं बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता द्वारा चलाए जा रहे UP Police (SI) Vardi Batch 2021 की सहायता ले सकते हैं।

कब तक आयोजित हो सकती है परीक्षा :

इस भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित करने के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं जारी की गई है। हालांकि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लिखित परीक्षा का आयोजन अक्टूबर महीने के आखिर में किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को परीक्षा से संबंधित सूचनाओं के लिए UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।

दुगनी हो गई है अभ्यर्थियों की संख्या :

यूपी SI की इस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या पिछली SI भर्ती से लगभग दुगनी हो गई है। यूपी में साल 2016 के SI भर्ती में 3307 पदों के लिए करीब 7 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। लेकिन इस बार की भर्ती में तकरीबन 15 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि इस बार रिक्तियों की संख्या में भी वृद्धि हुई है।

विज्ञापन

UP SI FREE Mock Test- Attempt Here

लिखित परीक्षा में करना पड़ सकता है इतना स्कोर :

इस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या पहले से दुगनी हो गई है, इसलिए यह संभव है कि इस बार अभ्यर्थियों को थोड़ा ज्यादा स्कोर करना पड़ सकता है। यह उम्मीद लगाई जा रही है कि इस बार की लिखित परीक्षा में जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए कट ऑफ 330 से 340, ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 320 से 330, एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 280 से 290 और एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 230 से 240 के बीच रह सकता है।

कैसे करें तैयारी :

UP SI की परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों की सहायता के लिए सफलता द्वारा एक स्पेशल बैच (UP Police (SI) Vardi Batch 2021) शुरू किया गया है। इस बैच से जुड़ने पर आपको 90 घंटे से भी ज्यादा की लाइव इंटरैक्टिव क्लासेस और 60 से भी अधिक डाउनलोड करने योग्य पीडीएफ स्टडी नोट्स के साथ 10 घंटे का लाइव मॉक टेस्ट डिस्कशन, प्रतिदिन 2 घंटे की कक्षाएं , विशेषज्ञों द्वारा परामर्श सत्र, परीक्षा क्रैक करने की रणनीति और वीकली टेस्ट जैसी अन्य कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इस बैच से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें