अगर आप आठवीं या दसवीं पास हैं और सरकारी नौकरी के तलाश में है तो यह खबर आपके बेहद काम की है। महिला और बाल विकास विभाग (WCD) कर्नाटक सरकार के तहत चामराजनगर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायक के पदों पर भर्ती शुरू हुई है।
विज्ञापन
महिला और बाल विकास विभाग ने इस सीधी भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार महिला और बाल विकास विभाग (WCD), चामराजनगर के इन पदों के आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट anganwadirecruit.kar.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकतें हैं।
आयु सीमा
इन पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष निर्धारित की गई है।
चयन प्रकिया
इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
महिला और बाल विकास विभाग (WCD), चामराजनगर के आधिकारिक वेबसाइट anganwadirecruit.kar.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना पढ़ सकते है।