फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CGPSC 2024: सीजीपीएससी मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, 3597 में से 703 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए चयनित

Mon, 30 Sep 2024 11:51 AM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

CGPSC 2024 Mains Result Out: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने जून 2024 में आयोजित राज्य सेवा मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। मुख्य परीक्षा से 703 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CGPSC 2024 Mains Result Out: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने जून 2024 में आयोजित राज्य सेवा मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल हुए 3597 अभ्यर्थियों से अगले चरण यानी साक्षात्कार के लिए 703 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है। परीक्षा में सम्मिलित हुए अभ्यर्थी CGPSC की वेबसाइट https://psc.cg.gov.in/ पर देख सकते हैं। मुख्य परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों का अगला चरण साक्षात्कार होगा।
विज्ञापन


बता दें कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग का जून 2024 की प्रारंभिक परीक्षा 11 फरवरी, 2024 को आयोजित की गई, जिसमें 1.58 लाख से अधिक व्यक्तियों ने भाग लिया। प्रारंभिक परीक्षा पास करने के बाद 3597 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा जो 24 से 27 जून, 2024 में हुई थी, उसमें शामिल हुए थे। मुख्य परीक्षा के बाद अब 703 परीक्षार्थी चयन प्रक्रिया के अंतिम दौर यानी साक्षात्कार में  भाग लेंगे। 

साक्षात्कार से पहले होगा दस्तावेज सत्यापन

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा में पास होने वाले 703 उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए चयनित किया गया है। साक्षात्कार से एक दिन पहले दस्तावेज सत्यापन होगा। दस्तावेज सत्यापन के लिए उम्मीदवार अपने मूल दस्तावेजों के साथ आयोग में उपस्थित हों। जो अभ्यर्थी एक दिन पहले अपने दस्तावेज सत्यापित नहीं कराएंगे, उन्हें वह इंटरव्यू में शामिल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

ऐसे चेक करें परिणाम
  • छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की आधिकारिक वेबसाइट https://psc.cg.gov.in पर जाएं ।
  • राज्य सेवा मुख्य परीक्षा के परिणाम होमपेज पर "घोषणा" या "परिणाम" टैब पर जाएं।
  • यहां "राज्य सेवा मुख्य परीक्षा परिणाम 2023" से सीधे संबंधित क्षेत्र या लिंक पर क्लिक करें।
  • परिणाम देखने के लिए, अपना रोल नंबर या पंजीकरण संख्या आदि जानकारी दर्ज करें।
  • आवश्यक डाटा दर्ज करें।
  • उसके बाद "सबमिट" या "परिणाम देखें" पर क्लिक करें।
  • परीक्षा का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देना चाहिए।
  • अपना परिणाम डाउनलोड करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें