फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jobs: इस राज्य के उच्च शिक्षा विभाग में ढेरों भर्तियां, 5वीं, 8वीं पास कर सकते हैं आवेदन

Wed, 11 Oct 2023 01:31 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Chhattisgarh Higher Education Dept Various Vacancy: छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। इसके बारे में एक अधिसूचना भी जारी की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
JOBS - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG Jobs: छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग ने लैबोरेटरी अटेंडेंट , सर्वेंट , चौकीदार और स्वीपर के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। कम पढ़े लिखे और सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा मौका है। बोर्ड की तरफ से अभी केवल संक्षिप्त अधिसूचना जारी की गई है, विस्तृत अधिसूचना जल्द ही जारी की जाएगी।

विज्ञापन

सीजी उच्च शिक्षा विभाग भर्ती 2023 के लिए पंजीकरण करने की शुरुआत 12 अक्तूबर 2023 से होगी। आवेदन की आखिरी तारीख के बारे में विस्तृत अधिसूचना जारी होने के बाद ही पता चलेगा। इस भर्ती के तहत कुल 880 रिक्तियां जारी की गई हैं। जिनके लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। 

रिक्तियों का विवरण

छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग में कुल 880 पदों पर भर्ती की जानी है। इसके बारे में शॉर्ट नोटिस जारी किया गया है। पदों की संख्या नीचे देख सकते हैं।

  • लैबोरेटरी अटेंडेंट  430 पद

  • सर्वेंट 210 पद

  • चौकीदार 210 पद

  • स्वीपर 30 पद

विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

लैबोरेटरी अटेंडेंट और चौकीदार के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीवादों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष वहीं, अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है। अगर बात शैक्षणिक योग्यता की करें तो 5वीं, 8वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन के लिए पात्र हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें