फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC Recruitment 2023: स्टाफ नर्स आयुर्वेद के पदों पर भर्ती का आखिरी दिन, जल्दी करें आवेदन

Wed, 11 Oct 2023 12:26 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Staff Nurse Ayurved Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) स्टाफ नर्स आयुर्वेद (पुरुष/महिला) के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो बंद कर देगा।
विज्ञापन
UPPSC Staff Nurse Recruitment 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPPSC Staff Nurse Ayurved Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की करफ से स्टाफ नर्स आयुर्वेद (पुरुष/महिला) के पद पर चल रही भर्ती प्रक्रिया का आज यानी 11 अक्तूबर 2023 आखिरी दिन है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 04 अक्तूबर 2023 तक थी।

विज्ञापन

UPPSC Recruitment आयुसीमा

यूपीपीएससी स्टाफ नर्स आयुर्वेद के लिए 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

UPPSC Recruitment रिक्तियों का विवरण

यह भर्ती अभियान उत्तर प्रदेश आयुष विभाग (आयुर्वेद) में स्टाफ नर्सों की 300 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है, जिनमें से 48 रिक्तियां स्टाफ नर्स पुरुष के लिए और 252 रिक्तियां स्टाफ नर्स महिला के लिए हैं।

UPPSC Recruitment आवेदन शुल्क

सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 125 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को 65 रुपये और पीएच उम्मीदवारों को 25 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से या ऑफलाइन भुगतान ई चालान के माध्यम से कर सकते हैं।

विज्ञापन

UPPSC Staff Nurse ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।

  • होमपेज पर स्टाफ नर्स आयुर्वेद परीक्षा 2023 लिंक पर क्लिक करें।

  • स्वयं पंजीकरण करें, और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।

  • फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें