फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Secretariat Recruitment 2023: कैबिनेट सचिवालय में निकली नौकरी, जानें कैसे करना है आवेदन और कितना मिलेगा वेतन

Thu, 05 Oct 2023 07:43 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Cabinet Secretariat Recruitment 2023: भारत सरकार के कैबिनेट सचिवालय में नौकरी के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती से जुड़ी सारी जानकारी कर सकते हैं।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Cabinet Secretariat Recruitment 2023: भारत सरकार के कैबिनेट सचिवालय में नौकरी की इच्छा रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। यहां नियमित आधार पर डिप्टी फील्ड ऑफिसर के पदों पर भर्ती होने जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार आदिकारिक वेबसाइट cabsec.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की शुरुआत 07 अक्तूबर 2023 से होगी। आवेदन करने की आखिरी तारीख 06 नवंबर 2023 तक है।

विज्ञापन

Cabinet Secretariat रिक्तियों का विवरण

कैबिनेट सचिवालय डीएफसी टेक भर्ती के तहत 125 पदों को भरा जाना है। उम्मीदवारों का चयन व्यक्तिगत साक्षात्कार के बाद GATE स्कोर के माध्यम से किया जाएगा। रिक्तियों का विवरण आप यहां देख सकते हैं- 
  • कंप्यूटर विज्ञान/सूचना प्रौद्योगिकी (CS) 60 पद

  • इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार (EC) 48 पद

  • सिविल इंजीनियरिंग (CE) 02 पद

  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (EE) 02 पद

  • गणित (MA) 02 पद

  • सांख्यिकी (ST) 02 पद

  • भौतिकी (PH) 05 पद

  • रसायन विज्ञान (CY) 03 पद

  • माइक्रोबायोलॉजी [एक्सएल (एस)] 01  पद

Cabinet Secretariat शैक्षणिक योग्यता

कैबिनेट सचिवालय डीएफओ भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने के लिए संबंधित पेपर कोड में वैध गेट स्कोर (2021, 2022, या 2023) के साथ उम्मीदवारों के पास बीई/बी. या एम.एससी होना चाहिए। 

Cabinet Secretariat आयुसीमा

कैबिनेट सचिवालय डीएफओ भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18-30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के लिए आयु में छूट सरकारी नियमों के अनुसार लागू है।

विज्ञापन

Cabinet Secretariat वेतन

कैबिनेट सचिवालय डीएफओ भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को लेवल-07 के मुताबिक हर महीने 90,000 रुपये वेतन मिलेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें