ऐसे होगा चयन प्रक्रिया
कक्षा 6 से 8 के शिक्षकों के लिए चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चार चरण शामिल है:
- अभ्यर्थियों को बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा देनी होती है। परीक्षा में दो पेपर होते हैं। दोनों प्रश्नपत्रों में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होते हैं।
- लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाती है। कट-ऑफ अंक से अधिक अंक लाने वाले अभ्यर्थियों को आगे के चरणों के लिए चुना जाता है।
- चयनित अभ्यर्थियों को सत्यापन के लिए शैक्षिक योग्यता, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) और अनुभव प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो) सहित प्रासंगिक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।
- अंतिम चयन सफल दस्तावेज सत्यापन के बाद मेरिट सूची के आधार पर किया जाता है। सभी मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवारों को कक्षा 6 से 8 तक के लिए शिक्षक के रूप में नियुक्त किया जाएगा।
उत्तर कुंजी ऐसे करें डाउनलोड?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (bpsc.bih.nic.in) पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- उत्तर कुंजी उम्मीदवार की स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- अब उत्तर कुंजी डाउनलोड कर लें।