BPSC 2024: बिहार लोक सेवा आयोग ने माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षक तथा प्रधानाध्यापक एवं उप-प्रधानाचार्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
BPSC 2024: बिहार लोक सेवा आयोग की माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षक पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया कर रही है। इसकी परीक्षा 16 अगस्त को आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा के प्रवेश पत्र आयोग द्वारा जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
बीपीएससी 1 प्रधानाचार्य, 1 उप प्रधानाचार्य, 41 माध्यमिक शिक्षक, 21 उच्चतर माध्यमिक शिक्षकों के पदों पर भर्ती कर रहा है। चयन प्रक्रिया के लिए होने वाली लिखित परीक्षा की तिथि घोषित की जा चुकी है। 16 अगस्त को आयोजित होगी। परीक्षा दो पालियो में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षक पदों के लिए लिखित परीक्षा होगी। प्रधानाचार्य और उप प्रधानाचार्य पदों के लिए दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक परीक्षा होगी। इन परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी किए जा चुके हैं। जो कि आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in से डाउनलोड किए जा सकते है।
बिहार लोक सेवा आयोग एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के चरण
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।